हिन्दू नव वर्ष
हिन्दू नव वर्ष
आज चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से हिन्दू नव वर्ष२०८१ का शुभारंभ हो रहा है, प्रस्तुत है एक स्वागत गीत:-
आया है नव वर्ष सखि री,स्वागत मिल कर सभी करें।
हिन्दी हैं हम भारतवासी, देश पर निज अभिमान धरें।।
संसार-गुरू है भारत अपना, अर्थ शास्त्र सिखाया है ।
अद्भुत कल्पना करी शून्य की,भारत ने गौरव पाया है।।
क्या पांडित्य क्या विज्ञान क्षेत्र,भारत ने परचम लहराया।
नृत्य कला,संगीत कला मे भारत ने झंडा फहराया।।
वीर,देशप्रेमी हैं सैनिक,आओ सब मिलकर नमन करें।
आया है नव-वर्ष सखि री, स्वागत मिल कर सभी करें।।
अंग्रेजों से देश को अपने वीरों ने मुक्त कराया था।
सुभाष बोस, भगतसिंह आदि ने अनुपम साहस दिखाया था।।
महीलाओं मे भी भारत की,अनुपम साहस भरा पड़ा।
लक्ष्मीबाई,बेगम हजरत ने अंग्रेजों का अरमान तोड़ा।।
अमर शहीदों की स्मृति को अर्पित श्रद्धा सुमन करें।
आया है नव वर्ष सखि री, स्वागत मिल कर सभी करें।।
समय हिन्दू नवल वर्ष का बहुत आर्काइव होता है।
देख बालियां गेहूं -चने की,कृषक आल्हादित होता है।।
न गर्मी होती है ज्यादा,न शीत ऋतु काटा करती।
रंग-बिरंगे फूलों से,प्रकृति ऐश्वर्ययुक्त लगती।।
आया है नव वर्ष सखि री, स्वागत मिल कर सभी करें।
हिंदी हैं हम भारतवासी, देश पर निज अभिमान धरें।।
आनन्द कुमार मित्तल, अलीगढ़
Mohammed urooj khan
16-Apr-2024 11:22 PM
👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾
Reply
Reyaan
11-Apr-2024 06:11 PM
Nice
Reply
Shnaya
11-Apr-2024 04:42 PM
V nice
Reply